बदायूं: कछला में जमीन के विवाद में परिवार के 4 लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 8, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला के वार्ड नम्बर एक में जमीन को लेकर विवाद हो गया, जिसमें 38 वर्षीय पानसिंह पुत्र यादराम गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल की पत्नी घायल पानसिंह को एम्बुलेंस द्वारा उझानी सीएचसी लेकर पहुंची और पुलिस को तहरीर दी । पुलिस ने घायल पानसिंह को उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण को भेजा । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।