शाहजहाँपुर। मौसम विभाग द्वारा 29 मई को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। डीएम ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है, इसलिए लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।