शाहनगर: कलेक्टर ने टीएल बैठक में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के लंबित मामलों का तत्काल निपटान करने के दिए निर्देश
सोमवार की शाम 7 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई टीएल बैठक में जनवरी माह के समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में चयनित विभागवार विषयों तथा 100 दिवस से अधिक समयावधि के लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए हैं।