भोरे: भोरे थाना परिसर में होली पर्व को लेकर SDPO की अध्यक्षता में शांति समिति की हुई बैठक, दिया गया उचित दिशा निर्देश
भोरे थाना परिसर में रविवार को 26 मार्च को होने वाले होली पर्व को लेकर SDPO आनंद मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। उक्त बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया। वहीं, प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करने हेतु लोगों से अपील भी की गई।