अंबिकापुर: छ.ग गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष के भतीजे के साथ मारपीट का घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया रोड पर भाजपा नेता व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसा देने से इनकार करने पर अभिरत के साथ गोलू पठान राज बांग्ला सहित कुछ युवकों ने मारपीट किया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में कोतवालीपुलिस जुटी