हमीरगढ़: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भांजे की बारात में जाने से पहले हुआ हादसा, मातम में बदला खुशियों का माहौल
हमीरगढ़। चितौड़गढ़ जिले के लाल सिंह का खेड़ा निवासी बकील (43) पुत्र देवा बंजारा की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।मामला हमीरगढ़ तहसील के मंगरोप थाना क्षेत्र का है।मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है।वह खाट व निवार बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था।