बहराइच: रोडवेज इलाके के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हुई, वह नेपाल राष्ट्र का निवासी था
जिले के कोतवाली नगर इलाके के रोडवेज इलाके के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान सोमवार को नेपाल राष्ट्र के रहने वाले काशीराम के रूप में हुई है। जो कैसरगंज में काम करते थे। और अपने घर के लिए जा रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।