ब्यावरा: ब्यावरा शहर में नगरपालिका की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई, 200 फल व सब्जी के ठेले हटाए
ब्यावरा शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर पालिका के द्वारा मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब शहर के पीपल चौराहा राजगढ़ रोड से फल और सब्जी के ठेले हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 200 फल और सब्जी के ठेले हटाकर पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचाए गए।