कटनी ग्रामीण: परेवागार: मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर फावड़े से किया हमला, सिर फूटा, हालत गंभीर
कटनी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक मामूली सी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। यह पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र के परेवागार गांव का है, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।