चक्रधरपुर: पुरानीबस्ती सीढी छठ घाट में विधायक सुखराम के सौजन्य से गंगा आरती का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
छठ महापर्व के पावन अवसर पर चक्रधरपुर की पुरानीबस्ती स्थित सीढ़ी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय वातावरण में मां गंगा की आरती का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आरती का आयोजन विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से किया गया।