बरकट्ठा: किसानों की समस्याओं को लेकर बरकट्ठा में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, विधायक भी रहे उपस्थित
बरकट्ठा :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार दिनांक 20 मई 2026,बुधवार दोपहर 12:00 बजे भाजपा मंडल बरकट्ठा एवं बेड़ोकला के संयुक्त तत्वावधान में किसानों की समस्याओं एवं उनके हितों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन बरकट्ठा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने झारखंड सरकार को घेरा।