पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के रतन नायक ने बताया कि वह अपने हेल्फर सुमित कंजर के साथ चाम्पा से ट्रक में माल भरकर गुजरात लेकर जा रहा था।ट्रक के टूल बॉक्स में 85 हजार रुपये टाइल्स पत्थर के डिलीवरी के लिए किराये के रूप में रखे थे। अकलतरा के NH-49 फ्लाई ओवर के ऊपर पहुंचा था कि स्कोर्पियो में सवार अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की।