इंदिरा मार्केट में पार्किंग का काम ठप, त्योहार से पहले बढ़ी चिंता!
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए पार्किंग स्थल बनाने की योजना शुरू की गई थी। नगर निगम ने इसे पूरा करने के लिए 18 महीने का समय तय किया था। काम शुरू हुआ, जगह घेरकर गड्ढा भी खोदा गया, लेकिन पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। अब त्योहारों का सीजन नजदीक है, ऐसे में व्यापारियों और ग्राहकों को पार्किंग की चिंता सताने लगी है। सवाल है कि आखिर अधूरा पड़ा पार्किंग प्रोजेक्ट कब पूरा होगा?
Disclaimer: For news reporting, public awareness, and educational purposes only. May contain sensitive content. Viewer discretion is advised. Third-party content belongs to its respective owners and is used under applicable fair use/fair dealing principles.
#CGBhaskar #Durg #IndiraMarket #BreakingNews #GroundReport