राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शनिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 12 बजे बजट सत्र शुन्य काल प्रश्न के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मियों को वेतन नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से विभाग को कहा कि जो बच्चों का भविष्य बचाने में लगे हुए है,उनके बच्चों का भविष्य और उनका खुद का भविष्य आर्थिक तंगी के कारण अंधकारमय है।