राजगढ़: करनवास थाना क्षेत्र के दुधी में पार्षद पति पर ज़मीन की रंजिश में हमला
करनवास थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दूधी गांव में शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब पार्षद प्रतिनिधि शेखर मनवाड़े और उनकी भाभी रीना बाई के साथ 16 बीघा जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट कर जानलेवा हमला किया इसके बाद पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी पप्पू, उमित, आनंद और उमेश के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।