पीलीभीत: सिमरा तालुके के महाराजपुर गांव में रात के अंधेरे में चल रहा मिट्टी खनन, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र मे अवैध मिट्टी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार खनन माफिया अधिकारियों को चुनौती देते हुए रात के अधेरे में अवैध मिट्टी खनन के कारोबार को धडल्ले से अंजाम दे रहे है। मिट्टी खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सिमरा तालुके महाराजपुर गांव का बताया जा रहा है।