बांसवाड़ा: 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने की बैठक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से 28 अप्रेल को जयपुर में प्रदेश स्तर पर संविधान बचाओ रैली निकलेगी। इसमें प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया, घाटोल विधायक नानालाल निनामा, अध्यक्ष रमेश चंद्र पंडिया सहित मौजूद रहे।