जियापोखर-कदुभिट्ठा सीमा क्षेत्र में SSB और नेपाल पुलिस की संयुक्त पहल
किशनगंज जिला अंतर्गत जियापोखर थाना, SSB कैंप, कदुभिट्ठा (नेपाल) APF नेपाल पुलिस के पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले स्थानीय लोगों की उपस्थिति में संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं की रोकथाम तथा आवश्यक कार्रवाई के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्ती अभियान भी चलाया गया।
Bahadurganj, Kishanganj | Jun 10, 2026