सागर नगर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने सागर-नरसिंहपुर मार्ग पर ₹2.48 लाख की अवैध शराब पकड़ी
सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने शराब से भरी एक कार जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कार चालक पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने मौके से 40 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2.48 लाख रुपए है।पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार (MP 20 CA 6949) में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।