उचकागांव: नवादा परसौनी गांव में कोबरा के काटने से महिला की मौत, 10 एंटी वेनम इंजेक्शन भी नहीं बचा सकी जान
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा प्रसवनी गांव में कोबरा सांप के काटने से 35 वर्षीय महिला निखहत परवीन की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका मूल रूप से सिवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और इन दिनों अपने मायके आई हुई थी.बताया जाता है कि रविवार को वह घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान अचानक एक कोबरा सांप ने उसके पैर में काट लिया.