सिवनी: सिवनी में जिला स्तरीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का शुभारंभ, विधायक दिनेश राय रहे मुख्य अतिथि
Seoni, Seoni | Apr 9, 2026 सिवनी में गुरुवार को शासकीय उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिक्षा समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है।