भोरे: बुशरा हत्याकांड: दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला लक्ष्मीपुर गांव में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतिका बुशरा खातून उर्फ रोजी के पिता मंजूर आलम ने ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.