हुज़ूर: वार्ड-27 में गंदे पानी की आपूर्ति से 5000 लोग परेशान
Huzur, Bhopal | Jun 1, 2026 भोपाल के वार्ड-27 में गंदे पानी की सप्लाई ने करीब 5हजार लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है। यहां पर निगम टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई करता है, लेकिन पानी मटमैला आ रहा है। रहवासियों का कहना है कि यह समस्या कई दिन से बनी हुई है।