बाढ़: गंगा दशहरा पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने बाढ़ उमानाथ में गंगा में लगाई डुबकी, की शिव की पूजा-अर्चना
Barh, Patna | May 26, 2026 बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर मंगलवार को गंगा दशहरा के दिन सुबह लगभग 8 बजे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और बाबा उमानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि 25 और 26 मई दोनों दिन इस बार गंगा दशहरा मनाया गया। मान्यता है कि राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर माँ गंगा इसी दिन पृथ्वी पर अवतरित हुई थी।