कोईलवर: खानगांव स्थित झारखंडी मंदिर के समीप से चांदी थाना पुलिस ने 100 लीटर महुआ शराब को किया जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
चांदी थाना क्षेत्र के झारखंडी मंदिर के समीप से चांदी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 100 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। इस दौरान शराब कारोबारी को शराब ढोने के लिए इस्तेमाल की जा रही बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि शराब कारोबारी की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के तारेगना निवासी नारायण कुमार के रूप में की गई है।