भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर का दानपात्र खुलते ही उमड़ी आस्था, पहले दिन निकले ₹11 करोड़ 30 लाख
मंदिर प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ के मंडफिया में स्थित मेवाड़ के आराध्य देव भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में मासिक मेले के पहले दिन दानपात्र खोला गया जहां पहले ही दिन ग्यारह करोड़ तीस लाख रुपए निकले । राजभोग आरती के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच नकदी की गिनती शुरू हुई। नोटों के साथ मिले सोना और चांदी की छंटनी भी जारी है। मंदिर परिसर में भक्तो