अमरोहा: देहरादून में बजरंग दल नेता के मर्डर के बाद बवाल, अमरोहा पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
Amroha, Amroha | Jun 14, 2026 देहरादून में बजरंग दल नेता की हत्या के बाद प्रदेश के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में अमरोहा पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को समय रहते रोका जा सके।