कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन, कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ली
Kanke, Ranchi | Jan 16, 2026 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने आजसू का दामन थामा। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी मुद्दों पर आधारित राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को सिर्फ वोट के लिए नहीं बल्कि स्थायित्व के लिए काम करना चाहिए।