चांदपुर: नूरपुर के ममता चिल्ड्रन एकेडमी में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी
सोमवार के दोपहर करीब 2:00 बजे नूरपुर के ममता चिल्ड्रन एकेडमी में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और उन हेल्पलाइन नंबर को किस प्रकार से उपयोग किया जाता है इसके बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया।