जलालपुर: पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
Jalalpur, Saran | Apr 23, 2026 जलालपुर प्रखंड के बसडिला गांव में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निखिल कुमार अपने साथियों के साथ खेल रहा था इसी दौरान गेंद पोखरा में चली गई जिसे निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चों ने घटना की जानकारी गांव में दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।