घोड़ाडोंगरी: चोपना में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीटा, पुलिस ने घायल पत्नी का कराया मेडिकल
चोपना में शुक्रवार को घरेलू विवाद में पति ने पत्नी से मारपीट की। चोपना पुलिस ने घायल पत्नी का शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपना में घरेलू विवाद में ममता साहू के साथ उसके पति ने मारपीट की। घायल पत्नी ने चोपना थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की।