पन्ना में वर्षों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के सपने संजोए बैठे पन्ना जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। पीपीपी मोड पर प्रस्तावित पन्ना के मेडिकल कॉलेज के लिए सीमांकन प्रक्रिया आज दिन बुधवार दिनांक 17 दिसंबर को शुरू हुआ। वहीं कॉलेज का भूमि पूजन भी इसी माह में किए जाने की तैयारी है।