शिवपुरी: मड़ीखेड़ा मार्ग पर एक साथ दिखे तीन तेंदुए, वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र के मड़ीखेड़ा-सतनवाड़ा-नरवर मार्ग पर मंगलवार रात करीब 11 बजे एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो अमोला क्रेशर गांव निवासी जितेंद्र सोलंकी ने उस समय बनाया, जब वे शादी के कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि मड़ीखेड़ा बांध के पास सड़क किनारे तीनों तेंदुए शिकार की तलाश ।