उनियारा: अलीगढ़ में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन
Uniara, Tonk | Apr 9, 2026 अलीगढ़ कस्बे में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया। गुरुवार को सुबह 9.30 बजे तक जैन स्थानक भवन व दिगंबर जैन मंदिर में नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इस दौरान दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अनिल लुहाड़िया, पोरवाल जैन समाज अध्यक्ष रविप्रकाश जैन सहित श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।