इटावा: बस स्टैंड तिराहा पर रिक्शा पलटने से तीन युवक घायल, चालक की लापरवाही सामने आई, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Etawah, Etawah | May 6, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार रात एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे का सबब बनी। कटरा बल सिंह निवासी अनुराग पुत्र उदयवीर, पंजाबी कॉलोनी निवासी परवीन पुत्र शिवलाल और बस स्टैंड क्षेत्र के निवासी अनिरुद्ध पुत्र विनोद घायल हो गए तीनों का उपचार जा