अमरोहा: अमरोहा में नहर में मिले गोवंश अवशेष, कौन है जिम्मेदार? आस्था पर चोट या कानून-व्यवस्था की चुनौती?
Amroha, Amroha | Apr 7, 2026 अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव स्थित नहर में आज मंगलवार को गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।