14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली एवं जनसभा में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। रैली एवं जनसभा को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संबोधित किया गया, जिसमें लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया