मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत 25 लाख की अफीम संग अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान से लाकर किया था करत
मुज़फ्फरनगर में “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोरम गेट के पास एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 640 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी माधव कुम्हार राजस्थान से अफीम लाकर बुढ़ाना क्षेत्र में सप्लाई करने आया था।