पांडू: पांडू प्रखंड में कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, तालाब-पोखर सूखे
Pandu, Palamu | Jul 19, 2026 पांडू प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष आवश्यकता के अनुरूप बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मानसून के कमजोर रहने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पा रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुआई और रोपाई प्रभावित होने की आशंका है। क्षेत्र के अधिकांश किसान खेती के लिए वर्षा जल पर निर्भर हैं।