सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के भरहुत नगर में बुधवार देर रात चोरों की एक गैंग ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज डागा के घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर और 25 हजार रुपए नकद पार कर दिए। घटना के बाद इलाके मे फैली सnसनी, शिकायत की बिना पर पूलिस संदिग्ध की तलाश मे जुटी।