मांझी: ट्रक पर खलासी गया युवक रहस्य में ढंग से लापता , परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिक की
Manjhi, Saran | Jul 11, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी तारकेश्वर साह ट्रक चालक के साथ खलासी का काम करने गए थे ।लेकिन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए । काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने गांव के ही ट्रक चालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मांझी थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।