मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में फल विक्रेता पर हुआ जानलेवा हमला, तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में फल विक्रेता मो. आजम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक 22 अप्रैल की रात अतरौली मोड़ के पास घर लौटते समय बाइक सवार युवकों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को परिजन थाने ले गए, फिर अस्पताल में भर्ती कराया।