तिल्दा: CSPDCL गोडाउन अग्निकांड में 5 बिन्दुओं पर होगी जांच CM के निर्देश पर 6 सदस्यीय हाईलेवल कमेटी गठित
Tilda, Raipur | Apr 7, 2024 रायपुर बिजली कंपनी C S P D C L के मुख्य गोडाउन में आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं इस पूरे मामले की जांच करने के लिए सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर C S P D C L के महाप्रबंधक पी.के कश्यप ने 6 अधिकारियों की हाईलेवल जांच कमेटी बनाई है। यह कमेटी एक सप्ताह में 5 बिन्दुओं पर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।