तिल्दा: रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी एक ही फंदे से लटके मिले दोनों कि लाश
Tilda, Raipur | Apr 7, 2024 रायपुर में बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की के परिजन ने दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया था इसके बाद उनकी बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ने अपनी जान दे दी। इस मामले में तिल्दा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नाबालिग लड़की के मां, चाचा और बड़े पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।