खाचरौद: खाचरौद पुलिस ने तालाब की पाल से दो शराबियों को उठाया, की कार्रवाई
खाचरौद थाना पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के चलते तालाब की पाल से शराबियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पुलिस ने उठाया। पुलिस ने दो शराबियों को पकड़ा और शासन तर्फे दोनों के विरूद्ध आबकारी नियमो का उल्लंघन करने के तहत आबकारी एक्ट में कार्रवाईं को अंजाम दिया है। पुलिस का ये अभियान लगातार एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जारी है।