सिमरी: मंझवारी मोड़ के पास बारात से लौट रहे बाइक सवार को एफसीआई ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Simri, Buxar | Apr 14, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी मोड़ के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सिमरी के दूधीपट्टी निवासी अली हुसैन के रूप में की गई है। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अली हुसैन अपने एक मित्र की बारात से आरा के गजराजगंज से लौट रहे थे।