बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद: "पुजारी चोर नहीं, कर्मचारी हो सकते हैं दोषी" – महेंद्र भट्ट
देहरादून: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की गिनती के दौरान सामने आई अनियमितताओं और नोटों के बंडल छिपाने के आरोपों के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। इस संवेदनशील मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है।पुजारियों का बचाव और कर्मचारियों पर निशाना महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर के ब्राह्मण, पुजारी और पंडा समाज पर भक्तों का अटूट विश्वास होता है। उन्होंने पुजारियों का बचाव करते हुए कहा, "पुजारी कभी चोरी नहीं करते, उन्हें तो यजमान श्रद्धा से दक्षिणा देते हैं। चढ़ावे में हेराफेरी के लिए संस्था के कुछ कर्मचारी जिम्मेदार हो सकते हैं"।
Dehradun, Dehradun | Jul 14, 2026