जिला मुख्यालय डिंडौरी के मारवाड़ी भोजनालय में खाद्य विभाग टीम ने गुरुवार लगभग शाम 4:00 बजे छापा मार कार्यवाही करते हुए मौके से चार घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त कर मामले की जांच कर रही है। दरअसल कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया के निर्देश पर जिले में खाद्य विभाग के द्वारा जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते मारवाड़ी भोजनालय में कार्यवाही हुई ।