सैदपुर: 9 माह से अपनी पत्नी और बेटी के साथ दण्डवत उज्जैन के लिए निकले कृष्णा, सपा नेता नितेश ने उठाई तीनों की जिम्मेदारी
ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब बिहार के सुल्तानगंज निवासी कृष्णा अपनी पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दंडवत यात्रा करते हुए वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मिले। रास्ते मे देख युवा सपा नेता नितेश सिंह भोनू ने रुककर उनकी आर्थिक सहायता की।