शामली: शामली में बार एसोसिएशन ने पेपरलेस ई-रजिस्ट्री का विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार किया
Shamli, Shamli | Jun 16, 2026 सरकार द्वारा लागू की जा रही पेपरलेस ई—रजिस्ट्री की व्यवस्था का विरोध करते हुए मंगलवार की दोपहर 1 बजे शामली में जिला बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से 16 से 20 जून तक कार्य बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए पेपरलेस ई—रजिस्ट्री प्रणाली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इसे रोजगार के खिलाफ भी बताया।